धर्म-अध्यात्म

अपने राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे, मिलेंगे सुख समृद्धि

Kunti Dhruw
8 April 2021 10:34 AM GMT
अपने राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे, मिलेंगे सुख समृद्धि
x
अपने राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे, मिलेंगे सुख समृद्धि

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: पेड़-पौधे प्रकृति की वो देन हैं, जो न सिर्फ वातावरण को हरा-भरा रखते हैं बल्कि हमारे अंदर भी पॉजिटिव एनर्जी का संचार बनाकर रखते हैं। अपने आस-पास हरियाली देखना न सिर्फ आंखों को बल्कि मन को भी सुकून देता है और तनाव को दूर कर देता है। पेड़-पौधों की इन सकारात्‍मकता को अगर हम ज्‍योतिष से जोड़ दें तो और भी फायदेमंद हो जाता है। ज्‍योतिष में बताया गया है कि अगर हम राशि के अनुसार पेड़-पौधे लगाएंगे तो हमारी ग्रह दशा भी सुधरेगी और हमें सुख समृद्धि भी प्राप्‍त होगी।

मेष राशि वाले
मेष राशि वालों को आंवले और गूलर के पौधे लगाने चाहिए। आपकी राशि अग्नि तत्‍व की राशि मानी जाती है और इस राशि के लोगों के लिए ये पौधे सबसे ज्‍यादा फायदेमंद हैं। इन पौधों को लगाने से आप हेल्‍दी और फिट भी रहते हैं।
वृष राशि वाले
वृष राशि के लोगों के स्‍वामी शुक्र होते हैं, इस राशि के लोगों को जामुन और बबूल के पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्‍मक ऊर्जा आती है और शनि के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।
मिथुन राशि वाले
वृष राशि के लोगों के स्‍वामी बुध होते हैं और आपकी राशि वालों को अगरू और बांस का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से उन्‍हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आपको पॉजिटिव एनर्जी प्राप्‍त करनी हो तो आपको बांस के पौधे को छोटे से बाउल में अपने घर में लगा सकते हैं।
कर्क राशि वाले
कर्क राशि वालों के लिए पीपल का पौधा या फिर नागकेशर का पौधा लगाना चाहिए। हालांकि ऐसा भी मानते हैं कि पीपल का पौधा लगाया नहीं जाता है और यह स्‍वयं ही उग जाता है। इसलिए कर्क राशि वालों को पीपल के पेड़ की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करके उन्‍हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि वाले
सिंह राशि वालों के स्‍वामी सूर्य माने जाते हैं और सूर्य को आरोग्‍य और सम्‍मान प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को बरगद, पलाश और पाकड़ के पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख और आरोग्य प्राप्‍त होगा।
कन्‍या राशि वाले
कन्‍या राशि के लोगों को चमेली और बेलपत्‍ते के पौधे लगाने चाहिए। ये पौधे को आपको काफी पॉजिटिव परिणाम देते हैं और आपको लाभ प्राप्‍त करवाते हैं। कन्‍या राशि के स्‍वामी बुध माने जाते हैं। हर बुधवार को आपको चमेली के तेल का दीपक जलाकर मंदिर में रखना चाहिए।
तुला राशि वाले
तुला राशि वालों के स्‍वामी शुक्र माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को अर्जुन और नागकेशर का पौधा लगाना चाहिए। शुक्र के राशि स्‍वामी होने की वजह से आपके दांपत्‍य संबंधों में मिठास रहती है। अर्जुन के वृक्ष की छाल को घिसकर इसका टीका भी लगाना चाहिए।
वृश्चिक राशि वाले
मंगल के स्‍वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोगों को सेमल का पेड़ लगाना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए लाल पुष्‍प वाले पेड़-पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपको हर कार्य में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
धनु राशि वाले
धनु राशि के स्‍वामी गुरु माने जाते हैं और गुरु को प्रसन्‍न करने के लिए आपको रविवार के दिन राल, वेतस और कटहल का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ फल देने वाला माना जाता है और आप पर ईश्‍वर की कृपा बनी रहती है।
मकर राशि वाले
मकर राशि के स्‍वामी शनि माने जाते हैं और आपकी राशि वालों को आक का पेड़ लगाना चाहिए। हर शनिवार को काले तिल का दान करने के साथ ही आपको सोमवार को आक का फूल शंकरजी को चढ़ाना चाहिए।
कुंभ राशि वाले
इस राशि के लोगों को कदंब और आम का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। कुंभ राशि वालों के भी स्‍वामी शनि माने जाते हैं। शनि को प्रसन्‍न करने के लिए आपको हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए श‍मी का पेड़ लगाना चाहिए।
मीन राशि वाले
मधुक और महुआ ये दोनों ही पौधे मीन राशि वालों को लगाने चाहिए। ये पौधे मीन राशि वालों को हेल्दी और फिट रखते हैं। इनको लगाने से आपको मानसिक शांति प्राप्‍त होती है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।


Next Story