धर्म-अध्यात्म

हरियाली अमावस्या पर लगाएं अपने राशि के अनुसार पौधे, दूर होंगे सभी संकट

Subhi
7 Aug 2021 3:20 AM GMT
हरियाली अमावस्या पर लगाएं अपने राशि के अनुसार पौधे, दूर होंगे सभी संकट
x
सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। भारत की जलवायु के अनुसार इस महीने में वर्षा ऋतु का आगमन होता है। इस माह में चारों ओर हरियाली छायी रहती है इस करण ही इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस अमावस्या की तिथि पर भी पितरों की आत्मा की शांति के लिए स्नान, दान और तर्पण का विधान है। साथ ही हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए पेड़ लगाने की भी मान्यता है। माना जाता है इस दिन पेड़-पौधे लगाने और उनकी सेवा करने से सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं तथा कुण्डली में व्याप्त पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार कौन सा पौधे लगाने से आपके संकट और पितृ दोष दूर होगा...

1-मेष राशि –

मेष राशि के जातकों के लिए इस अमावस्या पर आंवले का पौधा लगाना सबसे उत्तम है।

2- वृष राशि –

वृष राशि के जातक जामुन का पौधा लगाएं तो उनके सारे कष्ट समाप्त हो जाएंगे।

3- मिथुन राशि –

मिथुन राशि वालों को इस अमावस्या पर चंपा के फूलों का पौधा लगान चाहिए।

4- कर्क राशि –

कर्क राशि के जातक ज्योतिष के अनुसार पीपल का पौधा लगांए।

5- सिंह राशि –

सिंह राशि के जातकों को पितृ दोष से मुक्ति के लिए बरगद का पेड़ लगाना चाहिए।

6- कन्या राशि –

कन्या राशि के जातके इसमावस्या पर बेल का पेड़ लगाएं, भगवान शिव उन पर अवश्य कृपा करेंगे।

7- तुला राशि –

तुला राशि वालों को अर्जुन का पेड़ लगाना चाहिए।

8- वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातक इस अमावस्या पर नीम का पौधा लगाना चाहिए।

9- धनु राशि –

धुन राशि के जातक कनेर का पेड़ लागांए।

10- मकर राशि –

मकर राशि के जातकों को शमी का वृक्ष लगाना चाहिए।

11- कुंभ राशि –

कुभं राशि के जातक इस अमावस्या पर आम का पौधा लगाएं।

12- मीन राशि –

मीन राशि के जातकों बेर का पौधा लगान चाहिए ।



Next Story