धर्म-अध्यात्म

घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट

Kavita2
2 July 2024 11:14 AM IST
घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट
x
Money Plant Tips मनी प्लांट टिप्स : वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है। इन पेड़ पौधों को घर में लगाना कल्याणकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से संबंधित नियम के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में उत्पन्न वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट Plant a money plant in this direction
अगर आप मनी प्लांट (Money Plant Tips) लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है क्योंकि मनी प्लांट का संबंध कुबेर और बुध से माना जाता है।
इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट
Do not plant money plant in this direction
मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
इस बात का रखें ध्यान
घर के बाहर मनी प्लांट को लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें इसे घर के बाहर लगाने से बाहरी लोगों की नजर पौधे पर पड़ती है, जिससे पौधे का विकास रुक जाता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
करें ये उपाय
अगर आप आय में वृद्धि चाहते हैं, तो जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर मनी प्लांट में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आय में अपार वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
Next Story