धर्म-अध्यात्म

July, महीने में ग्रह बदलेंगे किस्मत, इन राशियों को होगा लाभ

Ratna Netam
1 July 2026 7:48 PM IST
July,  महीने में ग्रह बदलेंगे किस्मत, इन राशियों को होगा लाभ
x

Religion धर्म : 1 जुलाई 2026 से जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की यह बदलती स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ परिणाम लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जुलाई महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और शनि ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करेंगे। द्रिक पंचांग के मुताबिक, शनि देव कल गुरुवार को रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव कर्म और जीवन की दिशा पर देखने को मिल सकता है।

इसी महीने 4 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 7 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 24 जुलाई से बुध ग्रह मार्गी हो जाएंगे, जिससे कई क्षेत्रों में रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना जताई जा रही है।वहीं सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मौसम, प्रशासन और सामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो करियर, व्यापार और नए अवसरों की तलाश में हैं।

पंडितों के अनुसार इस अवधि में कुछ विशेष उपाय करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। माना जाता है कि सही उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, सफलता और मानसिक शांति आती है।कुल मिलाकर जुलाई 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकती है।

Next Story