धर्म-अध्यात्म

रंगों के इस्तेमाल के ग्रह देते हैं शुभ फल, लाल किताब में है जिक्र

Tulsi Rao
9 Jan 2022 5:06 PM GMT
रंगों के इस्तेमाल के ग्रह देते हैं शुभ फल, लाल किताब में है जिक्र
x
ग्रहों की शुभ दशा से किस्मत का भी साथ मिलता है. जानते हैं कि किस ग्रह के लिए कौन से रंग शुभ होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लाल किताब के अनुसार हर ग्रहों का रंग से खास संबंध होता है. ग्रहों और रंगों के मेल का असर जीवन पर पड़ाता है. ग्रह के अनुकूल अगर रंगों का इस्तेमाल किया जाता है तो सितारे बुलंद होते हैं. जिससे ग्रहों के प्रतिकूल दशा का प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता है. ग्रहों की शुभ दशा से किस्मत का भी साथ मिलता है. जानते हैं कि किस ग्रह के लिए कौन से रंग शुभ होते हैं.

सूर्य- सूर्ये के लिए लाल रंग शुभ माना गया है. इसके अलावा तम्बई यानि तांबा जैसा रंग भी सूर्य ग्रह के शुभ होता है.
चंद्र- चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए सफेद और पानियाला रंग अच्छा मान गया है. इस रंग की शक्ति से मन की शांति और सुख और समृद्धि बनी रहती है.
मंगल- इस ग्रह का शुभ रंग लाल होता है. इसके अलावा खूनी लाल भी मंगल दोष को दूर करता है.
बुध- इसके लिए हरा और श्याम रंग शुभ माना गया है. इस रंग के प्रभाव से शक्ति, बोलने की क्षमता और सूंघने की शक्ति मिलती है. इसके अलावा इंसान में मिनलसार स्वभाव का भी विकास होता है.
बृहस्पति- इस ग्रह का शुभ रंग पीला होता है. इसके अलावा गुरु के शुभ प्रभाव के लिए स्वर्ण रंग भी अच्छा होता है. इसके प्रभाव से ज्ञान में वृद्धि होती है. साथ ही दिमागी मजबूती भी मिलती है.
शुक्र- शुक्र ग्रह का शुभ रंग सफेद होता है. इसके रंग की शक्ति जातक में लगनशीलता गुण विकसित करता है. इसके अलावा मैरिड लाइफ में आकर्षण पैदा करता है.
शनि- शनि ग्रह का काला रंग से कनेक्शन है. इस रंग के इस्तेमाल से शनि की अशुभ दशा में लाभ होता है.
राहु- इस ग्रह के लिए शुभ रंग नीला होता है. राहु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए नीले रंग का इस्तेमाल कहना अच्छा होता है.
केतु- केतु की शुभता के लिए काला और सफेद रंग का इस्तमाल करना अच्छा माना गया है


Next Story