धर्म-अध्यात्म

2023 के अंत में ग्रहों की चाल करेगी आक्रमण, जानें 4 भाग्यशाली राशियाँ

Admin Delhi 1
28 Nov 2023 5:20 AM GMT
2023 के अंत में ग्रहों की चाल करेगी आक्रमण, जानें 4 भाग्यशाली राशियाँ
x

ज्योतिषीय दृष्टि से साल का आखिरी महीना खास रहेगा। दिसंबर में कई बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। दिसंबर में शुक्र, सूर्य, बुध, बृहस्पति और मंगल अपनी राशि बदलेंगे। इन पांच ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी तो कुछ राशियों के लिए यह समय मुश्किलों भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं कि दिसंबर में किन राशियों के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है और ग्रहों की चाल में क्या बदलाव हो रहा है।

दिसंबर गोचर

शुक्र गोचर- 25 दिसंबर के दिन शुक्र का प्रवेश वृश्चिक राशि में होगा। सुबह 6:33 पर शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे।

सूर्य गोचर- सूर्य देव 16 दिसंबर के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 1 महीने तक इसी राशि में बने रहेंगे।

बुध गोचर- बुध ग्रह 13 दिसंबर को वक्री होंगे फिर 28 दिसंबर के दिन अपनी चाल में बदलाव करेंगे। सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर वृश्चिक राशि में बुध का गोचर होगा।

गुरु गोचर – दिसंबर के लास्ट में गुरु मार्गी होंगे। मेष राशि में गुरु 31 दिसंबर के दिन सीधी चाल में गोचर करेंगे।

मंगल गोचर- रात में 11 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। 27 दिसंबर के दिन धनु राशि में मंगल का प्रवेश होगा।

भाग्यशाली राशियाँ
कुछ राशियों के लिए दिसंबर में पांच ग्रहों का बड़ा गोचर सौभाग्यशाली माना जा रहा है। ग्रहों की बदलती चाल जहां तरक्की के नए रास्ते खोल रही है, वहीं कुछ राशियों को भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। यह राशि परिवर्तन चार राशियों के लिए आशाजनक परिणाम लेकर आया है। ऐसे में धनु, वृष, तुला और मकर राशि वालों के लिए दिसंबर गोचर अनुकूल रह सकता है। इन राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। ऑफिस में कई ऐसे महत्वपूर्ण काम होते हैं जो करियर में उन्नति के द्वार भी खोल सकते हैं। साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।

Next Story