धर्म-अध्यात्म

Planet changes in December: दिसंबर में इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें कही आपके राशि तो नहीं!

Kunti Dhruw
23 Nov 2021 4:13 PM GMT
Planet changes in December: दिसंबर में इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें कही आपके राशि तो नहीं!
x
साल 2021 भी अपने आखिरी पड़ाव पर धीरे-धीरे पहुंच रहा है।

किन 5 राशियों को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा: साल 2021 भी अपने आखिरी पड़ाव पर धीरे-धीरे पहुंच रहा है। नवंबर का महीना खत्‍म होने को है और साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। ऐसे वक्‍त में हर किसी को जाते-जाते भी इस साल से कुछ उम्‍मीदें तो जरूर होंगी। ज्‍योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लिए साल का आखिरी महीना बेहद खास होने जा रहा है। दरअसल दिसंबर में कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और इन बदलावों से 5 राशियों को सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह बदल रहे हैं राशि और किन 5 राशियों को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा…

इन ग्रहों की स्थिति में होगा बदलाव
सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल स्‍वराशि वृश्चिक में पहुंचेंगे। उसके बाद 8 दिसंबर को शुक्र शनि की राशि मकर में आएंगे। फिर 10 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। फिर सूर्य संक्रांति का वक्‍त आ जाएगा और सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में आकर बुध के साथ मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। उसके बाद आएगा शुक्र की टेढ़ी चाल का नंबर। शुक्र 19 दिसंबर से मकर में वक्री गति से चलना शुरू करेंगे। फिर बुध भी 29 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद सबसे आखिर में 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए वापस धनु राशि में वापस आ जाएंगे।
मेष राशि
आपके लिए दिसंबर का महीना कई सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान हैं इसलिए करियर और कारोबार में मेष राशि के जातकों को सुखद परिणाम मिलेंगे। गुरु ग्रह के प्रभाव के चलते आपकी रुचि धार्मिक क्रियाकलापों में भी होगी। इस दौरान मन की उलझनें भी कम होंगी। लाभ भाव में बैठे गुरु मेष राशि के कई लोगों की मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। कुछ जातक अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि
दिसंबर का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए भी खासा अच्छा रह सकता है। इस महीने आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जो लोग शिक्षा विभाग में हैं उनको भी उन्नति मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। मिथुन राशि के कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी इस माह निकल सकते हैं। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा जिससे निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। किसी को उधार दिया था तो वो इस माह वापस कर सकता है।
सिंह राशि
आपके वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव इस माह आ सकते हैं, जीवनसाथी के साथ किसी तरह का मनमुटाव था तो वो भी इस महीने दूर हो जाएगा। इस राशि के जातकों को साझेदारी के कारोबार में लाभ मिल सकता है। दिसंबर के महीने में आप जीवन को सुधारने के लिए नई योजनाएं बनाते नजर आ सकते हैं और इन योजनाओं के सफल होने की भी पूरी उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर भी सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यदि घर से दूर रहकर जॉब या पढ़ाई कर रहे हैं तो इस महीने अपने घर जा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोग दिसंबर के महीने में काम को लेकर व्यस्त नजर आ सकते हैं लेकिन आपके द्वारा किये गये कार्यों का अच्छा फल आपको प्राप्त होगा इसलिए थकान महसूस नहीं करेंगे। आपके साहस पराक्रम में भी इस महीने वृद्धि देखने को मिलेगी। इस माह धनु राशि के कुछ लोग अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम आपको मिलेंगे, यदि घर के वरिष्ठ हैं तो इस महीने घर के छोटे सदस्यों की ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। नया बिजनस शुरू किया है तो दिसंबर के माह में लाभ पा सकते हैं।
कुंभ राशि
आपको इस महीने करियर क्षेत्र में उन्नति मिलने के पूरे आसार हैं। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम इस महीने आपको मिल सकते हैं। अगर कहीं धन का निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। घर के किसी सदस्य की तबीयत अगर खराब थी तो इस दौरान ठीक हो सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को अपने किसी करीबी रिश्तेदार से भी धन लाभ मिलने की संभावना है। खुद को फिट रखने के लिए कुंभ राशि के जातक योग-ध्यान करते भी इस महीने नजर आ सकते हैं।
Next Story