धर्म-अध्यात्म

कुछ दिनों बाद शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट

Subhi
3 Sep 2022 4:54 AM GMT
कुछ दिनों बाद शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट
x
पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस पक्ष में विधि- विधान से पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शावाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्र मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है।

पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस पक्ष में विधि- विधान से पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शावाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्र मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं श्राद्ध तिथि, महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट-

पितृ पक्ष आरंभ और समापन डेट

इस साल 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष आरंभ हो जाएगा और 25 सितंबर 2022 को पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा।

पितृ पक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है। अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि ज्ञात न हो तो ऐसी स्थिति में अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है।

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां-

पूर्णिमा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022-

प्रतिपदा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022

द्वितीया श्राद्ध - 11 सितंबर 2022

तृतीया श्राद्ध - 12 सितंबर 2022

चतुर्थी श्राद्ध - 13 सितंबर 2022

पंचमी श्राद्ध - 14 सितंबर 2022

षष्ठी श्राद्ध - 15 सितंबर 2022

सप्तमी श्राद्ध - 16 सितंबर 2022

अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022

नवमी श्राद्ध - 19 सितंबर 2022

दशमी श्राद्ध - 20 सितंबर 2022

एकादशी श्राद्ध - 21 सितंबर 2022

द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022

त्रयोदशी श्राद्ध - 23 सितंबर 2022

चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022

अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबरर 2022


Next Story