धर्म-अध्यात्म

कबूतर का घोंसला या मकड़ी का जाला बन सकतें है कारण आपके विनाश का

Kiran
28 Jun 2023 2:16 PM GMT
कबूतर का घोंसला या मकड़ी का जाला बन सकतें है कारण आपके विनाश का
x
अगर आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद जीवन में पैसों की कमी बनी रहती है या फिर पैसा टिक नहीं पाता है तो इसका कारण आपके घर या दुकान के रखी कुछ चीजें हो सकती है। इन चीजों की वजह सें आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइये जानतें है वह कौन कौन सी चीजें है जिनकी वजह सें पैसों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है
# अगर आपके घर या ऑफिस में कबूतर का घोंसला है तो इसे फ़ौरन होता दे, घर में कबूतर का घोंसला होने से हमेशा पैसो की तंगी बनी रहती है।
# घर की टूटी हुई दीवारे गरीबी और नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती है, इसलिए इन्हे फ़ौरन ठीक करवा ले।
# घर में लगा मकड़ी का जाला दुर्भाग्य की निशानी होता है इसलिए इन्हे घर में नहीं लगने देना चाहिए।
# घर में भूलकर भी कोई सूखा हुआ पौधा या सूखे हुए फूल ना रखे,ऐसा होने से घर में हमेशा कलेश का माहौल रहता है।
# घर में रखा हुआ टूटा कांच आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
# घर या ऑफिस में कभी टूटे हुए या बंद पेन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
# यदि घर में कोई टूटी हुई फोटो फ्रेम या तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। टूटी फोटो फ्रेम या तस्वीर घर में वास्तु दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न करती है।
Next Story