धर्म-अध्यात्म

फाल्गुन मास फुलेरा दूज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
28 Feb 2024 5:46 AM GMT
फाल्गुन मास फुलेरा दूज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त
x
ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन फुलेरा दूज को बेहद ही खास माना गया है जो कि फाल्गुन मास में पड़ती है इस दिन राधा कृष्ण की पूजा का विधान होता है पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन से ही फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तभी से हर साल मथुरा में फुलेरा दूज का पर्व मनाने की पंरपरा चली आ रही है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फुलेरा दूज की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फुलेरा दूज की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रही है इसका समापन अगले दिन यानी 12 मार्च को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस दौरान राधा कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 मार्च को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त हो रहा है।
धार्मिक तौर पर फुलेरा दूज को बेहद ही खास माना गया है। यह दिन सभी प्रकार के दोषों से मुक्त होता है। यही कारण है कि फुलेरा दूज के दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त के भी किया जा सकता है। इस दिन राधा कृष्ण के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होती है।
Next Story