- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Devshayani Ekadashi ...
धर्म-अध्यात्म
Devshayani Ekadashi पर राशि के अनुसार करें उपाय, आर्थिक में होगा सुधार
Tara Tandi
23 July 2026 5:06 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़: देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी या तुरी एकादशी भी कहते हैं। इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई जुलाई को रखा जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के शयन में जाने की कथा प्रचलित है, जिसके अनुसार चार महीनों तक भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागते हैं। यह चार महीने 'चातुर्मास' कहलाते हैं, जिनमें विवाह, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। आइए जानते है इस दिन राशिनुसार क्या-क्या दान करना शुभ होता है।
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन आटा, चीनी, गुड़, सत्तू,फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए । इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति धन लाभ होता है।
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। देवशयनी एकादशी पर सफेद वस्त्रों, दूध, दही,चावल आदि का दान करना भी बहुत फलदाई होगा। इससे धन लाभ होगा।
मिथुन और कन्या राशि
इन राशियों के स्वामी बुध होते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। इस उपाय से सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल होगी।
कर्क राशि
देवशयनी एकादशी पर धन में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए कर्क राशि के लोगों को चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और देवशयनी एकादशी पर शनि की कृपा पाने और कुंडली से शनिदोष को खत्म करने के लिए इन राशि के जातकों को तिल का दान करना चाहिए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





