धर्म-अध्यात्म

इस मूलांक वाले लोगों का स्वभाव होता है बेहद चुलबुला, दूसरों को सम्मोहित करने की कला में माने जाते हैं माहिर

Gulabi
19 July 2021 4:40 PM GMT
इस मूलांक वाले लोगों का स्वभाव होता है बेहद चुलबुला, दूसरों को सम्मोहित करने की कला में माने जाते हैं माहिर
x
चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी ग्रह माना जाता है

Numerology: चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। ये लोग काफी भावुक, मधुरभाषी, कल्पनाशील और कोमल ह्रदय के होते हैं। जैसे चंद्रमा का स्वभाव चंचल माना जाता है वैसे ही इन लोगों की मन स्थिति कभी एक जैसी नहीं रहती। ये शरीर से कमजोर लेकिन मानसिक रूप से सबल होते हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…

मूलांक 2 वाले किसी को 'ना' बिल्कुल भी नहीं बोल पाते हैं। प्रेम और सौंदर्य में इन्हें महारथ हासिल होती है। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। इनका मन काफी अस्थिर रहता है। ये एक समय पर कई काम करने के इच्छुक होते हैं। इन्हें काम में जरा सी भी लापरवाही पसंद नहीं होती। इन लोगों का दिल चंद्रमा की तरह कोमल होता है। ये बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। यहां तक की किसी के दुख को देखकर रो भी पड़ते हैं।
ये छोटी-छोटी बातें दिल पर लगाकर बैठ जाते हैं। इन्हें नाचने, गाने और साज-सज्जा का काफी शौक होता है। इनकी तरफ कोई भी व्यक्ति आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये पल भर में किसी अंजान व्यक्ति को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। इनके अंदर दूसरों के मन की बात जानने का गुण होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं की काफी कद्र करते हैं। इन्हें प्रेम संबंधों में अधिक सफल नहीं देखा गया है। कई बार इन्हें लव लाइफ के चक्कर में परेशानी भी उठानी पड़ती है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है।
इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इनके अंदर धन जमा करने की आदत होती है। ये फालतू का पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। मूलांक 1, 2, 4 व 7 वाले इनके अच्छे मित्र होते हैं। ये अच्छे व्यापारी होते हैं। साथ ही कृषि कार्य, दूध और पानी से जुड़े काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुडे काम, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग, न्याय, नहर विभाग, शिक्षा विभाग आदि से इन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहती है।
Next Story