- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस राशि वालो को...

x
आज दिनांक 17 मार्च 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 17 मार्च 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष
खान-पान के प्रति आज आपके मन में अरुचि उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य में आज आपका मन कुछ अशांत रह सकता है दांपत्य जीवन में अस्थिरता आ सकती है नौकरी करने वाले जातकों के लिए कोई नए नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ
आज आप घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ों की बातें बुरी लग सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। माता-पिता आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। बातचीत के दौरान आज आप में आवेश आ सकता है। संतान के शिक्षा पर आज आप धन खर्च कर सकते है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पिंक
मिथुन
दिन की शुरुआत में कुछ थकान की स्थिति रह सकती है। आज निवेश के लिये दिन अच्छा है। पुराने संपर्कों से व्यापार में काम मिलने की स्थिति बन रही है। आज संतान के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज आप परिवारजनों के साथ मौज मस्ती अच्छे खान-पान का आनन्द लेने वाले है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
कर्क
अस्थमा रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। आज नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आज काम और व्यवसायिक कार्यों में कुछ बाधाये आ सकती है। लवरिलेशन के लेकर चल रही बाधाये दूर हो सकती है। परिवार में सब ठीक रहने वाला है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह
अधिक तनाव आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आज शान्ति में समय बिताना आपको काफी पसन्द होगा। नौकरी में पदोन्नति रुकी हुई है तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप लक्ष्य के प्रति अधिक मेहनत और अनुशासन से लगने वाले हैं, जिससे आपको सफलता मिल सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या
परिवार के काम को लेकर के आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज स्थिति सामान्य रहने वाली है, काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोगों के लिए दिन मंदा रहने वाला है। प्रेम जीवन के सुख के इच्छुक जातकों के लिए दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
तुला
प्रेम विवाह के प्रस्ताव आज आपको मिल सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के लाभ हेतु आज आपको योग और प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए। मोटापे की बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होते दिखाई दे रहे हैं। विदेश से धन प्राप्त करने की इच्छा आज आपकी पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक
व्यवसाय में अत्यंत कठिन परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात ही आज कुछ धन प्राप्त हो सकता है। उस प्राप्ति की अपेक्षा आज खर्च अधिक करना पड़ सकता है। आज के दिन दांपत्य जीवन में कटुता समाप्त होगी, प्रेम की स्थिति का निर्माण होगा। बच्चे भी आज आपके काम में सहायक सिद्ध होंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु
कार्य क्षेत्र में अकस्मात उलझनो का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके बनते हुए कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है, और कुछ खर्च की अधिकता की भी स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है, किंतु निर्वाह योग्य धन आज आपको अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों में विद्या एवं करियर की चिंता समाप्त होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर
भाग्यवस आज आपको लाभ और उन्नति के रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। आपके परिवार में नजदीकी लोगों से गृह क्लेश की संभावना दिखाई दे रही है, इससे बचने का प्रयास करें। आज आपकी मानसिक स्थिति कुछ देर के लिए खराब हो सकती है। अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रं- नील
कुंभ
किसी नए व्यवसायिक कार्य की योजना आज बनने वाली है। आज के दिन पारिवारिक वातावरण पहले से अधिक सुखद रहने वाला है। पूर्व में किए गए प्रयासों से आज आपकी भाग्य में उन्नति हो सकती है। आज समाज में प्रभावशाली और श्रेष्ठ व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है जो कि आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा।
शुभअंक- 4
शुभ रंग- काफी
मीन
मौज मस्ती के लिए आज आप दिन में काफी समय देने वाले हैं। शिक्षा में लगे छात्रों की लापरवाही भारी पड़ सकती है, सीखने का अवसर छूट सकता है। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आज आपके पुराने विवाद को लेकर के कुछ तनाव की स्थिति दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
Next Story