धर्म-अध्यात्म

इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना जानिए क्यों

Teja
11 April 2022 8:25 AM GMT
इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना जानिए क्यों
x


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 11 अप्रैल 2022 और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेषराशि
आज आपकी अव्यवस्थित दिनचर्या का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ने वाला है। पाचन शक्ति आपकी ठीक नहीं रहने वाली है। संतान पक्ष से निराशा हाथ लग सकती है। व्यापारिक गतिविधि में आप सफल रहने वाले हैं। शिक्षा के हर प्रयास आपके सही दिशा में होंगे। धन के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि
आज काम करने में अनेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए अपने ऑफिस में एडजस्ट करना मुश्किल हो सकता है। जिन लोगों की विवाह की बात चल रही थी वह आज पूर्ण हो सकती है। सेहत में खानपान में संतुलन नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है,सावधानी अपेक्षित।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रीम
मिथुन राशि
आज घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है उसके साथ व्यापार के विषय पर बातचीत होने की संभावना है। महिलाओं को आज रोजगार करने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं,परिवार के साथ साथ काम में भी बहुत अच्छी तरीके से सामंजस्य कर सकती हैं। विदेश जाकर पढ़ने वाले जातकों के लिए आज शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- काफी
कर्क राशि
आज आपके सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। न्यायालय के मामले में कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। बच्चों के साथ किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक उद्देश्य के लिये में की गई यात्रा आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में साथी की हां होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि
आज ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। आज आप कोई नया कौशल सीख सकते है जो आपके लिये रोजगार परक होगा और जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आप अपने विवाह की योजनाओं के बारे में सोचेंगे और ठोस निर्णय लेगें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि
सेहत के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्ज लेकर व्यापार करने की इच्छा रखने वाले लोगों को आज बैंक से हां हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे, उनके साथ समय व्यतीत कर सकते है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- धानी
तुला राशि
आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। आज आपको राजनीतिक लोगों को सहयोग मिलेगा जिससे आपके सम्मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। आज आपके सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। शिक्षा में नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। किसी काम को करने के लिए अपने भाई या बहन की सहायता ले सकते हैं। आज आपकी आर्थिक समस्या शाम तक दूर हो जाएंगी। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि
आज अपने दिन का अधिक समय आप अपने आनंद में बिता सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम कर सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधों के विषय में कुछ नकारात्मक सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय में परिस्थितियां पहले जैसी ही दिखाई दे रही हैं। आज के दिन संतान अच्छा करने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि
सेहत ठीक रहेगी। आज के दिन आपके मकान के रुके हुए काम पूर्ण होने की संभावना है। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कर सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण रहने वाला है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
कुंभ राशि
आज नया बिजनेस करना चाह रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है। आज संतान संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आज के दिन विद्यार्थियों को शिक्षा की तरफ से विशेष आकर्षण रहने वाला है। जिससे उनका प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा सफलता मिलने के योग बन जाते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा नौकरी में रुका हुआ पैसा आज प्राप्त हो सकता है। आपको अपने मित्रों से सहायता मिलेगी। संतान का सुख अच्छा रहेगा। अपने पूर्व में किए गए गलतियों पर आज आपको पछतावा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला




Next Story