धर्म-अध्यात्म

इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना?

Teja
28 April 2022 7:43 AM GMT
इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना?
x
आज दिनांक 28 अप्रैल 2022 और दिन (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 28 अप्रैल 2022 और दिन (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपको सर दर्द रह सकता है और शरीर में थकान रह सकती है। आज आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। जिससे आर्थिक आवक में रुकावट रहेगी लेकिन रोजमर्रा का काम आपका चलता रहेगा। परिवार का सुख आपका अच्छा रहेगा। आपके मित्र आज काम में आपका सहयोग करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि
आज आपके परिवार का वातावरण सुखद बना रहेगा। आज आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज आप जो भी व्यवसायिक निर्णय लेंगे सब आपके पक्ष में रहेंगे। आज नौकरी में आप के सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। आज आपका संतान का सुख अच्छा रहेगा। परिवार के लोग सहयोग करेगें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि
आज आप अपनी सूझबूझ से हर काम को समय पर कर पाएंगे। आज आप भावनाओं में बहकर के कोई गलत निर्णय कर सकते है। आज आपका व्यवसायिक कार्य ठीक ढंग से चलेगा। स्वास्थ्य में आज आपको गर्मी लग सकती है लू लग सकती है इसके बचाव के लिए अधिक से अधिक जल का सेवन करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि
आज आपके काम संबंधित मामलों में कुछ रुकावट आ सकती है। उसकी वजह से कुछ आर्थिक परिस्थितियां भी आपके लिए खराब हो सकती हैं। परिवार के संबंध में कुछ गलतफहमी आपको आज परेशान करने वाली है। बच्चों से संबंधित जो भी आज आप निर्णय लेंगे उसमें आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि
आज सेहत आपकी ठीक रहने वाली है। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगो को किसी प्रोजेक्ट में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आज आपके सहकर्मी आपसे किसी बात पर अनायास विवाद की स्थिति खड़ी कर सकते है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत कर सकते है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी
कन्या राशि
आज आप की कार्य कुशलता में वृद्धि हो सकती है। बैंक और बीमा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, पदोन्नति के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे। व्यापार में जो पेमेंट आप की रुकी हुई थी आज वह मिल सकती है। परिवार के लोग आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि
आज नौकरी में आपको समस्या आ सकती है। आज बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का का ध्यान रखें। साझीदारी के व्यवसाय में आज तरक्की होने वाली है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कठिन टास्क मिलने वाला है, जिस को पूर्ण करने में काफी समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम में आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक-
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज के दिन परिवारिक और आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ दायक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आज आपका हर काम में सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आप का सामंजस्य प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र की तरक्की से आज आपका मन प्रसन्न हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परिवार के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण के रहने वाला है। आज आपको विवाह के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र के लोग आज अपने टारगेट को समय पर पूर्ण कर लेंगे। आज अपने व्यक्तिगत जीवन की बातों को आप अपने प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि
आज आपको गैस और अपच की तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्राणायाम का सहारा ले। मित्रों और परिवार के द्वारा आप को पूर्ण सहयोग मिलेगा व्यवसाय करने में। छात्रों के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां आज आपको मालूम हो सकती हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि
आज आपकी व्यस्तता बहुत अधिक रहने वाली है। परिवार के लिए समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों की भागदौड़ बनी रहेगी। प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को आज के शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगारों के लिए साक्षात्कार का न्योता मिल सकता है। आज आप की मेहनत का परिणाम आपको मिलने वाला है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि
आज आपके व्यवसायिक काम में कुछ देर में रुकावट भी आ सकती है। लेकिन दिन के दूसरे प्रहर तक वह रुकावट भी समाप्त हो जाएगी। आज आप राजनीति में हैं तो आपके लिए शुभ समाचार आपको मिल सकता है पद और प्रतिष्ठासे आप सुशोभित किये जा सकते है। सब प्रकार से दिन आपका अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया




Next Story