धर्म-अध्यात्म

इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना

Teja
3 April 2022 6:05 AM GMT
इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 3 अप्रैल 2022 और दिन रविवार (Raviawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज गृहस्थी के काम कुछ परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। किसी गंभीर बीमारी से लड़ने में आज आपको ईश्वरीय सहायता प्राप्त हो सकती है। मनमाफिक व्यवसाय में परिणाम प्राप्त करने हेतु अनुशासित रहना होगा। समाज में आज आपका मान सम्मान बढेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि
सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आज शान्त दिमाग से किसी भी समस्या का भी समाधान मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर आ रही अड़चन आज समाप्त हो सकती है। आज आप समाजिक काम में भाग ले सकते हैं। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि
सेहत में आज सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। शादीशुदा जातकों के लिये आज का दिन काफी मनोरंजन और आनन्ददायी रह सकता है। प्रेम जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप शैक्षणिक साधनो का सदुपयोग करेंगे। आज आपका कोई सरकारी कार्य आसानी से संपन्न हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
कर्क राशि
धन के मामले में लाभ के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज ऑफिस के सहकर्मियों के सहयोग मिलेगा। आज काम का दबाव कम रह सकता है। आज घर का माहौल प्रसन्नताभरा रह सकता है। आज राजनौतिक जातकों कोई ख़ास ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि
सेहत आज आपकी अच्छी रहनी वाली है। आज आपको अपने मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। कामकाजी व महिलाओं को अच्छा अवसर आज के दिन प्राप्त हो सकती है। विदेश एक्सपोर्ट करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। किसी सार्वजनिक स्थान पर निर्माण हेतु चंदा के रुप में धन या सामान आदि दे सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि
सेहत के लिहाज से आझ का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर आज आपका नियन्त्रण रहने वाला है। आज आपकी रुकी हुई पेमेंट प्राप्त हो सकती है। किसी साथी के साथ आज वाद विवाद हो सकता है। विद्यार्थियो को आज अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का पूरा मौका मिलने वाला है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि
पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। आज काम से संबंधित बातों का उत्साह बना रहेगा। चिकित्सा-जगत से जुड़े लोगों को आज का दिन लाभ वाला रह सकता है। अध्ययन के मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ आज पार्टी कर सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रीम
वृश्चिक राशि
आज किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। निजी जीवन में कोई भी नये व्यक्ति का प्रवेश आज मिल सकता है। संतान के विवाह से सम्बन्धित आज बात तय हो सकती है। आज विदेश से किए जा रहे व्यापार में अधिक अनुकूलता रह सकती है। लवलाईफ के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि
स्वास्थ्य आज आपका सामान्य रहने वाला है। धनु राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जगह स्थानान्तरण किया जा सकता है। बिजनेस के काम से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने का स्वपन आज पूर्ण हो सकता है। प्रेम के लिये दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आप आज नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो अभी रुककर करे तो बेहतर समय प्रतिकूल है नये काम को लेकर। आज आपकी परीक्षा की शुरुआत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धो को लेकर कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा के योग बनते हुये दिखायी दे रहे हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
कुंभ राशि
आज आप पैसे कमाने की जो भी योजनाएं बनाएंगे वह सफल हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य सम्बन्ध बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े है तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन सशंकित रह सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


Next Story