- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस राशि वालों को नौकरी...
धर्म-अध्यात्म
इस राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, धन की स्थिति में होगा सुधार
Teja
13 April 2022 7:33 AM GMT

x
अप्रैल महीना कई राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। अप्रैल मास के आखिरी कुछ दिनों में कई राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अप्रैल महीना कई राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। अप्रैल मास के आखिरी कुछ दिनों में कई राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जानें आप पर क्या होगा प्रभाव-
29 अप्रैल तक इन 3 राशि वालों के नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव, 14 के बाद धन की स्थिति में होगा सुधार
मेष- 14 अप्रैल के बाद घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। 15 अप्रैल से खर्चों में कमी आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 29 अप्रैल से आय में वृद्धि भी होगी।
वृषभ- 5 अप्रैल से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। 29 अप्रैल से नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन- 14 अप्रैल से धन की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। 29 अप्रैल के बार तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।
कर्क- 14 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। 29 अप्रैल के बाद विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह- 14 अप्रैल के बाद शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। 21 अप्रैल से वाहन सुख में कमी आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 29 अप्रैल से कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
कन्या- 14 अप्रैल से परिवार में सुख शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। 27 अप्रैल के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
तुला- 14 अप्रैल से मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। 27 अप्रैल के बाद नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- 14 अप्रैल के बाद तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। 27 अप्रैल से कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 29 अप्रैल से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Teja
Next Story