धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, मंगल राशि परिवर्तन का जानें किन्हें होगा नुकसान

Gulabi
1 Jun 2021 3:00 AM GMT
इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, मंगल राशि परिवर्तन का जानें किन्हें होगा नुकसान
x
मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगल का 2 जून को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दौरान मंगल मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 2 जून से 20 जुलाई तक कर्क राशि में ही रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर-

1. मेष- मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए चल व अचल संपत्ति के लिए शुभ है। इस दौरान जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।

2. वृषभ- मंगल का परिवर्तन होने से आपके किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन- मिथुन राशि वाले इस दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

5. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। हालांकि इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में रिस्क न लें। पिता व उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

7. तुला- मंगल का राशि परिवर्तन पिता व जीवनसाथी से सहयोग दिलाएगा। इस दौरान रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के भी योग बनेंगे।

8. वृश्चिक- मंगल राशि परिवर्तन के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने में कड़ी मेहनत करनी होगी। शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।

9. धनु- मंगल गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

10. मकर- मकर राशि वालों का मंगल गोचर के दौरान किसी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

11. कुंभ- इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। गुस्से पर काबू रखें। बेवजह धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों को लाभ हो सकता है।

12. मीन- मंगल गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। किसी करीबी के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है।


Next Story