धर्म-अध्यात्म

इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान, 26 फरवरी से शनिदेव व मंगल आ रहे साथ

Bhumika Sahu
25 Feb 2022 4:18 AM GMT
इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान, 26 फरवरी से शनिदेव व मंगल आ रहे साथ
x
मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मकर राशि में मंगल उच्च के माने गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मकर राशि में मंगल उच्च के माने गए हैं। मंगल व शनि की मकर राशि में युति को शुभ नहीं माना जा सकता है। इस युति के प्रभाव से गंभीर समस्याएं और दुर्घटनाएं होने की आशंका है। जानिए मंगल और शनि की युति काल में किन राशियों के लोगों को रहना चाहिए सावधान-

कर्क- कर्क राशि वालों को कार्यस्थल के लोगों के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न नहीं हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह का कोई नया काम शुरू न करें।
सिंह- सिंह राशि वाले इस दौरान कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। करियर के मोर्चे पर आपका प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर होगा। हालांकि आपके जीवन में पहले से ही कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसकी दिशा प्रतिकूल हो सकती है।
कन्या-
कन्या राशि वालों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ व सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए काम ईमानदारी से करते रहें। आय में वृद्धि देर से हो सकती है।
धनु- परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप वाणी व गुस्से पर काबू रखें। वरना रिश्ते में खटासआ सकती है। विरोधी कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।
मकर- इस दौरान आपका स्वभाव थोड़ा आक्रामक हो जाएगा। आपको शांत व धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।


Next Story