धर्म-अध्यात्म

आने वाले 4 दिन इन राशियों के लोग रहें संभलकर, 10 जुलाई तक समय भारी

Subhi
6 July 2022 3:46 AM GMT
आने वाले 4 दिन इन राशियों के लोग रहें संभलकर, 10 जुलाई तक समय भारी
x
जुलाई महीने का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है। नए सप्ताह में कई ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होगा। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस सप्ताह कई राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें इस सप्ताह का राशिफल

जुलाई महीने का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है। नए सप्ताह में कई ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होगा। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस सप्ताह कई राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें इस सप्ताह का राशिफल-

मेष- इस सप्ताह आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा।

वृषभ- इस सप्ताह आपके पुराने लंबित काम पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आपके काम की प्रशंसा होगी।

मिथुन- इस सप्ताह आप वाद-विवाद से बचें। रिश्तों में गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। 07 जुलाई के बाद यात्रा के योग बनेंगे। आय में वृद्धि संभव है। सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।

कर्क- इस सप्ताह आपकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। ऑफिस में आपके काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। हालांकि आपको सहकर्मियों से सावधान रहने की जरूरत है। क्रोध के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको करियर में कई अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति विवाद हल होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों को मानसिक रूप से शांति रहेगी। इस सप्ताह अपने काम का बोझ किसी और पर न डालें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।

तुला- तुला राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक- नौकरी की स्थिति पिछले सप्ताह जैसी रहने वाली है। इस सप्ताह आपको मेहनत का फल कम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और धैर्य रखें।

धनु- धनु राशि वालों का मन इस सप्ताह लक्ष्य से भटक सकता है। इस सप्ताह आपको काम का बोझ रह सकता है। व्यापारियों को साझेदारी के काम में सफलता मिलेगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह निराशा का सामना करना पड़ सकता है। मनमुताबिक लाभ न होने के कारण मन परेशान हो सकता है। निवेश करने से पहले जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार में अनबन की आशंका है।

कुंभ- कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अच्छा महसूस करेंगे। आप ऊर्जावान व उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यस्थल पर कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी की समस्याएं दूर होंगी।

मीन- मीन राशि वालों को कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। नई जगह पर नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह के सेहत का ध्यान रखें।


Next Story