धर्म-अध्यात्म

यात्रा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं इन राशियों के लोग

Kunti Dhruw
2 May 2021 11:42 AM GMT
यात्रा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं इन राशियों के लोग
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कई राशियां ऐसी होती हैं, जिनको घूमना-फिरना बहुत पसंद है और उसके लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दौड़ भाग वाली जिंदगी से ऊब जाते हैं फिर वीकेंड पर ट्रैवल करना पसंद करते हैं। यात्रा पर जाते समय हम पहले तय करते हैं कि हम कहां जाएं और किसके साथ जाएं। कई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ घूमना पसंद करता है। लेकिन कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं घूमने के लिए कोई नहीं मिलता तो अकेले निकल जाते हैं और कई तो यात्रा को ही अपना करियर बना लेते हैं। इन राशियों के जातक कहीं भी अकेले जाने से नहीं घबराते बल्कि नई-नई जगहों पर जाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में जो यात्रा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं…

मेष राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष राशि पर मंगल का प्रभाव होने के कारण ये लोग काफी साहसी और जोखिम लेना पसंद करते हैं। इस राशि के व्यक्ति नए काम को करने में हमेशा तैयार रहते हैं और अपने उसूलों के पक्के होते हैं। यात्रा करना इनको बहुत पसंद है और यह हर जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। ट्रैवल के दौरान ये ऐसी चीजें भी कर जाते हैं, जो इनके लिए यादगार रहता है। इनके लिए जरूरी नहीं कि ट्रैवल के लिए कोई है, ये अकेले ही चले जाते हैं।
वृष राशि
शुक्र देव का प्रभाव होने के कारण इस राशि के व्यक्ति प्रकृति से बहुत प्यार करते हैं और इसलिए बार-बार घूमने के लिए प्रकृति की गोद में चले जाते हैं। अकेले ट्रैवल करना इनको बहुत पसंद है क्योंकि इनका जब भी मन होता है तो कहीं भी ट्रैवल के लिए निकल जाते हैं। ग्रुप में जाना इसलिए इनको पसंद नहीं है कि क्योंकि ट्रेवल के दौरान रुकावट या जिम्मेदारियों को बोझ बहुत होता है। एक शानदार यात्रा करना इनको बहुत पसंद है। इसके लिए जब भी मौका मिलता है, ट्रैवल के लिए अकेले निकल पड़ते हैं।
धनु राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों पर देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का प्रभाव रहता है इसलिए ट्रैवल के दौरान ज्ञान प्राप्त करना और चीजों के बारे में जानना बहुत पसंद करते हैं। जहां भी धनु राशि के व्यक्ति ट्रैवल के लिए जाते हैं, वहां के ही लोगों के मिल-जुलकर नया अनुभव प्राप्त करते हैं। इनको संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखना और समझना बहुत पसंद है। इन राशि के व्यक्ति को घूमने का इतना शौक होता है कि ट्रैवल को ही अपना करियर बना लेते हैं और लोगों को नई-नई जानकारी देते हैं।
मकर राशि
मकर राशि पर शनिदेव का प्रभाव होने के कारण प्राकृतिक स्थलों से बहुत प्यार करते हैं और ट्रैवल के दौरान भी इन चीजों का अनुभव करते हैं और उसके बारे में जानकारी जुटाते हैं। जिंदगी में थोड़ा सा भी तनाव आने पर ट्रैवल के लिए अकेले निकल जाते हैं। हालांकि ये अकेले के साथ-साथ ग्रुप में भी ट्रैवल करना पसंद करते हैं। दुनिया के हर कोने के प्राकृतिक स्थलों को देखना और उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करना, इनका सपना होता है। कभी-कभी तो अपने ट्रैवल पर बुक भी लिख देते हैं।
कुंभ राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के व्यक्ति का स्वभाव काफी सौम्य होता है और शनिदेव का इस राशि पर भी वैसा ही प्रभाव पड़ता है, जैसे मकर राशि पर होता है। हालांकि अकेले यात्रा करना इनको पसंद होता है और ये हमेशा नई चीजों के जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। नए-नए लोगों से मिलना और उनकी परंपराओं के बारे में जानने का शौक बहुत होता है। इस राशि के ज्यादातर व्यक्ति ट्रैवल को ही अपना करियर बना लेते हैं और लोगों के साथ ज्ञान वाली चीजों के बारे में बात करते हैं।


Next Story