- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- दिवाली के बाद इन 5...

x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष गणना ते अनुसार, मंगल ग्रह 30 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।मंगल राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मेष- मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप वाद-विवाद से दूर रहें। मंगल गोचर के कारण आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक विवाद की संभावना है।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर की अवधि शुभ नहीं मानी जा रही है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मीन- मीन राशि के जातक मंगल गोचर की अवधि में किसी नए काम की शुरुआत से बचें। इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है।
न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh
Next Story





