धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों के लोग रहें सावधान, 33 दिनों के लिए अस्त होने जा रहे शनिदेव

Bhumika Sahu
19 Jan 2022 4:32 AM GMT
इन 4 राशियों के लोग रहें सावधान, 33 दिनों के लिए अस्त होने जा रहे शनिदेव
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में वर्णित नवग्रहों का असर सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। कर्म व न्याय के देवता शनि 22 जनवरी से अस्त होने जा रहे हैं और 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। शनि करीब 33 दिनों के लिए अस्त हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में वर्णित नवग्रहों का असर सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। कर्म व न्याय के देवता शनि 22 जनवरी से अस्त होने जा रहे हैं और 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। शनि करीब 33 दिनों के लिए अस्त हो रहे हैं। शनि अस्त की अवधि 4 राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। जानिए इन राशियों के बारे में-

कर्क- शनि अस्त के दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब होने का खतरा है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। शनि व चंद्रमा के बीच शत्रुता का भाव है। कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन- शनि अस्त आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। 33 दिनों की यह अवधि आपके लिए मुश्किलों भरी हो सकती है। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है।
कन्या- कन्या राशि वालों को अपनी मेहनत का फायदा मिलेगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेवजह धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला- आपको करियर लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब होने का खतरा है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनती करनी पड़ेगी। पार्टनर संग अनबन हो सकती है।


Next Story