धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों के लोग बेहद जिद्दी होते हैं, जाने

Bhumika Sahu
17 Nov 2021 6:18 AM GMT
इन 4 राशियों के लोग बेहद जिद्दी होते हैं, जाने
x
व्यक्ति के गुण-दोष का आंकलन उसकी राशि से करते हैं। जानिए कुछ राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लोग जिद्दी और तेज स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में राशि के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। कुछ राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं और कुछ राशि वालों को बहुत गुस्सा आता है। वह जिद्दी होते हैं और आसानी से किसी की बात नहीं समझते हैं। व्यक्ति के गुण-दोष का आंकलन उसकी राशि से करते हैं। जानिए कुछ राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लोग जिद्दी और तेज स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

1. मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष में मेष राशि वालों को बुद्धिमान, मेहनती और तेज दिमाग वाला माना जाता है। कहा जाता है कि ये उतने ही जिद्दी और कठोर भी होते हैं। इन्हें मनाना आसान नहीं होता है। ये अपनी जिद के कारण करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
2. सिंह- सिंह राशि के जातक तेज, रौबदार और कुछ मामलों में घमंडी माने जाते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के जातक जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कई बार ये अपनी आदतों के कारण अपनों से दूर हो जाते हैं। इन लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल होता है।
3. कन्या- कन्या राशि के जातक जिद्दी और सख्त स्वभाव के माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये अपनी जिद पर अड़े रहते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कई बार इन्हें अपने स्वभाव के कारण नुकसान भी उठाना पड़ता है। हालांकि अपनी इस आदत के कारण ये सफलता भी हासिल करते हैं।
4. वृश्चिक- कहा जाता है कि इस राशि के जातक किसी भी कीमत पर अपनी बातों से समझौता नहीं करते हैं। ये दूसरों की परवाह कम करते हैं। अगर ये लोग नाराज हो जाएं, तो इन्हें मनाना मुश्किल होता है।


Next Story