धर्म-अध्यात्म

ये 4 राशियों के लोग पत्नी का हमेशा रखते हैं ख्याल

Gulabi
1 Oct 2021 2:22 PM GMT
ये 4 राशियों के लोग पत्नी का हमेशा रखते हैं ख्याल
x
शादी-ब्याह को लेकर हर इंसान के अलग सपने होते हैं

शादी-ब्याह को लेकर हर इंसान के अलग सपने होते हैं। हर लड़की चाहती है कि शादी के बाद उसे ऐसा पति मिले, जो उससे सबसे अधिक प्यार करे, उसकी परवाह करे और उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करे। हालांकि ऐसा पति मिलना हर किसी के नसीब में नहीं होता, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्में लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं। वह उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर एक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति के जन्म, स्थान और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर उसकी राशि निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो राशि और कुंडली के अनुसार किसी भी व्यक्ति के करियर और उसकी शादी को लेकर जानकारी हासिल की जा सकती है। तो आइये जानते हैं कि वह कौन-सी चार राशियां हैं, जिनमें जन्में लड़के अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं।
मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं। यह अपने रिश्ते के प्रति बेहद ही ईमानदार होते हैं। इस राशि के लड़के अपनी पत्नी को कभी धोखा नहीं देते हैं। यह अपनी बीवी की छोटी और बड़ी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। इनकी पत्नी भी हमेशा खुश रहती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के पुरुष अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए सभी हर संभव प्रयास करते हैं। यह स्वभाव से बेहद ही रोमांटिक होते हैं। इनकी पत्नी भी इनसे बहुत प्यार करती है।
मीन राशि: मीन राशि में जन्में लड़के अपनी पत्नी को घर में रानी बनाकर रखते हैं। वह उसकी सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। इस राशि के जातक काफी केयरिंग होते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के लड़के शादी के मामले में बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। यह अपनी पत्नी के प्रति बहुत ईमानदार होती हैं। मुश्किल घड़ी में भी यह अपने परिवार के साथ खड़े रहते हैं।
Next Story