धर्म-अध्यात्म

नवंबर महीना में इन तारीखों में जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत

Subhi
1 Nov 2022 5:36 AM GMT
नवंबर महीना में इन तारीखों में जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत
x

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए नवंबर का महीना...

मूलांक 1- इस माह के आरंभ में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। माह के मध्य में प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। माह के अंत में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में हानि हो सकती है। सावधानी से कार्य करें। माह के अंत में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माह के मध्य में मन अशांत रह सकता है। भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। माह के मध्य में महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव संभव है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक 3- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। माह के मध्य में स्थितियों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के अंत में व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। माह के मध्य में व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। मन में व्याकुलता बनी रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। माह के अंत में स्थितियों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ् कर सकते हैं। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 6- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें। माह के आरंभ में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के मध्य में स्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात भी संभव है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 8- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माह के आरंभ में आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नए-नए विचारों का आगमन होगा। मुश्किल कार्य भी आसानी से बन सकेंगे। माह के मध्य में निवेश पर ध्यान दें। किसी अनुभवी से सलाह कर ही निवेश करें। माह के मध्य में व्यापार में हानि हो सकती है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के अंत में मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- माह के आरंभ में संयम के साथ आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। माह के अंत में मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नेत्र विकार हो सकते हैं।


Next Story