धर्म-अध्यात्म

इन डेट्स में जन्मे लोग बुद्धि व चतुराई से कमाते हैं धन

Tara Tandi
8 July 2021 8:43 AM GMT
इन डेट्स में जन्मे लोग बुद्धि व चतुराई से कमाते हैं धन
x
अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक के जरिए ही जातक के भविष्यफल का अंदाजा लगाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक के जरिए ही जातक के भविष्यफल का अंदाजा लगाया जाता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। केतु के प्रभाव से मूलांक के जातक स्वतंत्र विचारों वाले और दिल के साफ होते हैं। ये बोलते समय किसी की परवाह नहीं करते हैं, जिसके कारण कई बार इन्हें नाराजगी का सामना भी करना पड़ता है।

जानिए स्वभाव और व्यक्तित्व-
मूलांक 7 वालों की कल्पनाशक्ति तीव्र होती है। ये बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वासी होते हैं। ये समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। धैर्य की कमी होने के कारण कई बार इन्हें मानसिक तनाव भी हो जाता है। इन्हें कुछ न कुछ नया करते रहना पसंद होता है। कहा जाता है कि मूलांक 7 वाले जातक अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ जाता है।
आर्थिक स्थिति-
मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति आमतौर पर अच्छी रहती है। इन्हें बेवजह धन खर्च करना पसंद नहीं होता है। ये अपनी बुद्धि और चतुराई से धन कमाते हैं। आमतौर पर इन्हें जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
कार्यक्षेत्र-
ये लोग कवि, लेखक, दार्शनिक के रूप में ज्यादा सफल होते हैं। इसके अलावा ये डॉक्टर, टीचर, ज्योतिषी और सरकारी ऑफिसर तक हो सकते हैं। इनकी मूलांक 5 और 6 वालों से अच्छी बनती हैं।


Next Story