धर्म-अध्यात्म

रविवार को जन्में व्यक्ति जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Manish Sahu
22 July 2023 10:34 AM GMT
रविवार को जन्में व्यक्ति जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत
x
धर्म अध्यात्म: रविवार का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन जन्मे लोगों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपका जन्म रविवार को हुआ है तो आप जो भी काम करेंगे उसमें सफल होंगे।
रविवार को जन्में व्यक्ति जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत
इस दिन जन्मे लोगों को सूर्य देव की विशेष पूजा की जरूरत होती है। अगर आप रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करेंगे तो आपकी किस्मत जरूर बदल जाएगी।
जिस पर सूर्य देव की कृपा होती है वह जीवन में खूब तरक्की करता है
रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। सूर्य को राजा कहा जाता है। जिस पर सूर्य देव की कृपा होती है वह जीवन में खूब तरक्की करता है और हमेशा स्वस्थ रहता है। कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जीवन में सुख, धन और प्रसिद्धि मिलती है। वहीं यदि सूर्य कमजोर या पीड़ित स्थिति में हो तो व्यक्ति बीमार रहेगा और हमेशा आर्थिक संकट बना रहेगा।
यदि प्रतिदिन संभव न हो तो रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें
रविवार के दिन सूर्य पूजा का विधान है। इस दिन सूर्य की विशेष पूजा से शुभ फल मिलता है। सूर्य को जल चढ़ाने से अनेक लाभ होते हैं। इसलिए अगर रोजाना संभव न हो तो रविवार के दिन सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए।
रविवार को जन्मे लोगों को इस दिन क्या करना चाहिए?
इस दिन तांबे या किसी अन्य धातु का सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें।
चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं।
गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
रविवार की शुरुआत कैसे करें?
इस दिन सुबह उठते ही सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
सूर्य विष्णुजी का रूप हैं इसलिए सूर्य की पूजा करनी चाहिए।
रविवार के दिन गेहूं का दान करें, ऐसा करने से आपके अंदर के सभी दोष दूर हो जाएंगे।
Next Story