धर्म-अध्यात्म

रविवार को पैदा होने वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, जानें

Tara Tandi
1 Oct 2023 12:22 PM GMT
रविवार को पैदा होने वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, जानें
x
जिस तरह जन्मकुंडली, जन्मतिथि और हस्तरेखा के जरिए व्यक्ति का स्‍वभाव और भविष्‍य के बारे में जाना जा सकता है ठीक उसी प्रकार जिस दिन व्यक्ति का जन्म होता है उस दिन के हिसाब से उसकी पर्सनालिटी के बारे में भी काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। जी हां सप्‍ताह के सातों दिन में जन्‍मे लोगों की खासियतें अलग-अलग होती हैं। तो चलिए जानते हैं सप्ताह के अलग-अलग दिन जन्मे लोगों का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है।
1. सोमवार (Monday)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन पैदा हुए लोगों का स्वभाव चंचल होता है। सोमवार को जन्मे लोग दूसरों को खुशियां बांटते हैं। चाहें कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो ये हमेशा खुश रहते हैं। इस दिन पैदा हुए लोगों को खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए बेहद मेहनत करते हैं।
2. मंगलवार (Tuesday)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन पैदा हुए लोग हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। इस दिन जन्मे लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं लेकिन स्वभाव से बहुत मासूम और सीधे होते हैं। ये अपनी बातों से कभी पलटते नहीं हैं। अगर इन्हें कोई बात बुरी लग जाती है तो फिर ये किसी की नहीं सुनते हैं।
3. बुधवार (Wednesday)
ज्योतिष के अनुसार, बुधवार के दिन जन्मे लोग बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार और समाज के प्रति समर्पित होते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें पढ़ने-लिखने का काफी शौक होता है। बुधवार के दिन जन्मे लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इनका बात करने का तरीका भी काफी अलग होता है।
4. गुरुवार (Thursday)
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन जन्मे लोग बहुत आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इनका व्यक्तित्व दूसरे लोगों को प्रभावित करता है और ये आसानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ये बातचीत करने में माहिर होते हैं। ऐसे लोग काफी समझदार और साहसी भी माने जाते हैं।
5. शुक्रवार (Friday)
ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन जन्मे लोग आकर्षक और बहुत सीधे स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं और अपने जीवन में शांति और खुशी बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इनकी बुद्धि भी काफी तेज होती है। इन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
6. शनिवार (Saturday)
शनिवार के दिन जन्मे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और इनमें लड़ने का जज्बा गजब का होता है। हर कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत और संघर्ष करते हैं।
7. रविवार (Sunday)
रविवार के दिन जन्मे लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए इन लोगों पर सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहता है। ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं साथ ही इनका करियर भी बहुत अच्छा होता है। ये बातचीत में माहिर होते हैं। ये अपने परिवार और दोस्तों के बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं। ये गुस्सैल स्वभाव के होते हैं।
Next Story