धर्म-अध्यात्म

मोती इन राशियों के लिए होता है नुकसानदायक, देखें अपना राशि

Deepa Sahu
9 Feb 2022 2:51 PM GMT
मोती इन राशियों के लिए होता है नुकसानदायक, देखें अपना राशि
x
मोती इन राशि लग्न वालों को भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए

मोती इन राशि लग्न वालों को भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समुद्र में पाए जाने वाला मोती का संबंध चंद्रमा से है, जो हमारे मन को कंट्रोल करता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने से मन शांत रहता है। साथ ही चंद्रमा हमारे सोचने और विचारने की शक्ति को भी प्रभावित करता है। व्यावहारिक दृष्टि से देखा जाए तो जो हमको फायदा या नुकसान होता है, वह हमारे सोचने और प्लानिंग पर निर्भर करता है। जब हमारा मन बैचेन व चंचल होता है तो उसे कंट्रोल करने के लिए कई ज्योतिष मोती पहनने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या मोती सच में आपके लिए फायदेमंद होता है। आपके लग्न और राशि क्या मोती पहनना उचित है? आपके लग्न अर्थात कुंडली के पहले घर में, जो राशि है उसके अनुसार अगर आप मोती धारण करते हुए नियमों का पालन करते हैं तो आपका फायदा होगा अन्यथा कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मोती धारण करना नुकसानदायक हो सकता है…
वृषभ राशि पर मोती का प्रभाव
शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाले वृषभ लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए काफी नुकसानदायक होता है। वृष लग्न वाले अगर मोती रत्न धारण करते हैं तो उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अचानक से गैर जरूरी खर्चे भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध लगातार खराब होते चले जाते हैं।
मिथुन राशि के लिए मोती का प्रभाव
बुध ग्रह की स्वामित्व वाले मिथुन लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में कई चीजों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मोती रत्न धारण करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है और इस रत्न के प्रभाव से व्यक्ति लक्ष्य की ओर आगे नहीं बढ़ पाता है। इसके साथ ही तनाव की वजह से शांति और सुकून भी चला जाता है।

सिंह राशि पर मोती का प्रभाव
सूर्य के स्वामित्व वाले सिंह लग्न वालों के लिए चंद्रमा इनकी कुंडली में बारहवें घर के स्वामी होते हैं। सिंह लग्न वालों को मोती धारण करने से पति-पत्नी के संबंधों में परेशानी आती है। कुंडली का 12 वां घर व्यय स्थान होता है। मोती धारण करने से इनका व्यय होता। बचत कर पाना मुश्किल होता है। भावुकता में आकर यह धन का नुकसान कर बैठते हैं।

धनु राशि पर मोती का प्रभाव
बृहस्पति देव की स्वामित्व वाली राशि धनु लग्न वालों के लिए यानी जिनकी कुंडली में पहले घर में 9 नंबर लिखा है उन्हें भी मोती नहीं धारण करना चाहिए। दरअसल धनु लग्न में चंद्रमा आठवें घर का स्वामी होता है। मोती धारण करने से इनको अचानक नुकसान होने का भय होता है। शेयर और कारोबार में इन्हें नुकसान हो सकता है। सर्दी, जुकाम, कफ जनित समस्या और दुर्घटना का भय भी इन्हें रहता है।
कुंभ राशि पर मोती का प्रभाव
शनि देव की स्वामित्व वाली राशि कुंभ लग्न वालों को मोती नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि कुंभ लग्न में चंद्रमा छठे भाव का स्वामी होता है। मोती धारण करने से कुंभ राशि वालों को शत्रुओं का भय रहता है। इनके कई विरोधी सक्रिय होकर इनको नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी सेहत पर भी मोती का प्रतिकूल प्रभाव होता है। दुर्घटना और जल क्षेत्र से इनके लिए खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कुंभ लग्न वालों को मोती धारण करने से बचना चाहिए।


Next Story