- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- होली पर Chandra...
धर्म-अध्यात्म
होली पर Chandra Grahan के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान
Tara Tandi
12 March 2025 6:56 PM IST

x
Chandra Grahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है इस साल होली 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन आत्मा के कारक सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है इसलिए ग्रहण के समय शुभ व मांगलिक कार्यों को करना वर्जित होता है। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती है तो आज हम आपको इन्हीं बातों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम—
ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से परहेज करना चाहिए। इस दौरान पूजा न करें और न ही भगवान की प्रतिमा को स्पर्श करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान भोजन पकाने से भी बचना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक जगहों पर भी नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
ग्रहण काल के दौरान सोना अशुभ माना गया है इसलिए इस दौरान सोने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय कैंची, चाकू और सुई का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। नग्न आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।
Tagsहोली Chandra Grahanदौरान बातोंविशेष ध्यानHoli Chandra Grahanthings to do during this timespecial attentionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





