धर्म-अध्यात्म

Parivartini Ekadashi व्रत का पारण, नोट करें सही समय

Tara Tandi
4 Sept 2024 7:06 PM IST
Parivartini Ekadashi  व्रत का पारण, नोट करें सही समय
x
Parivartini Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी भाद्रपद माह चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
जो कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत करने से दुख परेशानियां दूर हो जाती है और सभी तरह के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर को किया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एकादशी व्रत के पारण का शुभ समय और तारीख के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार जहां परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। तो वही इस व्रत का पारण अगले दिन यानी की 15 सतंबर को करना शुभ रहेगा। इस दिन पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 6 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक है।
ऐसे में एकादशी व्रत करने वाले साधक और व्रती इस मुहूर्त में अपने व्रत का पारण जरूर कर लें मान्यता है कि अगर व्रत का पारण सही समय और नियम के साथ किया जाए तो पूजा पाठ और व्रत का पूर्ण फल जातक को मिलता है और प्रभु प्रसन्न होकर कृपा करते हैं।
Next Story