धर्म-अध्यात्म

Parivartini Ekadashi व्रत, आज ही जान लें पूजा का मुहूर्त

Tara Tandi
13 Sept 2024 7:19 PM IST
Parivartini Ekadashi व्रत, आज ही जान लें पूजा का मुहूर्त
x
Parivartini Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह के दोनों पक्षों में पड़ती है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती है इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा का विधान होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की प्रिय तिथियों में शामिल है और इस दौरान पूजा पाठ व व्रत करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि एकादशी के दिन पूजा पाठ करने से दुख परेशानियां और संकट दूर हो जाता है पंचांग के अनुसार अभी भाद्रपद माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जा रहा है जो कि इस बार 14 सितंबर दिन शनिवार को पड़ रही है तो आज हम आपको परिवर्तिनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी की तारीख और समय—
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर की रात 10 बजकर 40 मिनट से हो रहा है और इसका समापन अगले दिन यानी की 14 सितंबर की रात 8 बजकर 41 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर को किया जाएगा।
परिवर्तिनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी रहेगा। मान्यता है कि एकादशी पर विष्णु लक्ष्मी की पूजा करने से सभी कष्टों का समाधान हो जाता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही सुख समृद्धि भी आती है।
Next Story