धर्म-अध्यात्म

16 अक्टूबर 2020 का पंचांग, अधिक मास अमावस्या आज जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Triveni
16 Oct 2020 4:29 AM GMT
16 अक्टूबर 2020 का पंचांग, अधिक मास अमावस्या आज जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
x
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है। आज अधिक मास की अमावस्या है, इसे पुरुषोत्तमी आमवस्या भी कहा जात है। आज पुरुषोत्तम महीना का समापन हो जाएगा। अधिक मास की अमावस्या के दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: अधिक मास अर्थात् पुरुषोत्तम महीना समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी आमवस्या।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 25 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा हस्त नक्षत्र 14 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र ऐन्द्र योग 06 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग कन्या में चंद्रमा 25 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज अमावस्या के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय का समय नहीं है। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 09 बजकर 43 मिनट से दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक।

17 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 18 मिनट से सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन अमावस्या है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान कार्य भी किया जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।



Next Story