- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 19 मई का पंचांग :...
धर्म-अध्यात्म
19 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि, अभिजीत-विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का संयोग, नोट कर लें राहुकाल
jantaserishta.com
18 May 2026 9:01 AM IST

x
नई दिल्ली: सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग नक्षत्र, करण, वार, तिथि, योग के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण व दिन की शुरुआत की जाती है। 19 मई 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।
मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा।
नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लगेगा। धृति योग दोपहर 5 बजकर 49 मिनट तक चलेगा। गर करण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 19 मई के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो दृक पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रवि योग 18 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। यह योग विशेष शुभ माना जाता है।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक, यमगंड सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं, विडाल योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि दौरान किए काम फलदायी नहीं होता। इस समय किसी भी शुभ कार्य को टालने की सलाह दी जाती है।
Tags19 मई का पंचांग
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





