- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 17 मई का पंचांग:...
धर्म-अध्यात्म
17 मई का पंचांग: ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, राहुकाल का रखें विशेष ध्यान
jantaserishta.com
16 May 2026 9:37 AM IST

x
नई दिल्ली: सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसी के पांचो (नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि) अंग के आधार पर दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय के निर्धारण के साथ पर्व व त्योहार की जानकारी मिलती है। 17 मई 2026 (रविवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त भी उपलब्ध रहेगा। शुभ कार्यों की योजना बनाने वाले लोगों को राहुकाल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 7 बजकर 58 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार रविवार को पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा। नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा।
योग शोभन सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, इसके बाद अतिगंड योग लगेगा। वहीं, करण किंस्तुघ्न सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक, फिर बव करण बनेगा। नया या शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं तो शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर अपनी दिनचर्या की योजना बना सकते हैं। अभिजीत और विजय मुहूर्त के साथ आने वाला यह दिन सामान्य रूप से शुभ माना जा रहा है, लेकिन राहुकाल व अन्य अशुभ समय में सावधानी बरतें। इसमें किए गए कार्य में बाधा आती है और फलदायी भी नहीं होता है।
रविवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
अशुभ समय का विचार भी महत्वपूर्ण है। राहुकाल शाम 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक, यमगंड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक और दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ या नया कार्य शुरू करने की मनाही रहती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





