धर्म-अध्यात्म

04 नवंबर 2020 का पंचांग, करवा चौथ आज जानिए मुहूर्त एवं चंद्रोदय समय

Triveni
4 Nov 2020 3:53 AM GMT
04 नवंबर 2020 का पंचांग, करवा चौथ आज जानिए मुहूर्त एवं चंद्रोदय समय
x
हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 04 नवंबर दिन बुधवार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 04 नवंबर दिन बुधवार है। आज करवा चौथ का व्रत है। आज के दिन सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य के ​लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव के साथ चंद्रमा की पूजा होती है। आज संकष्टी चतुर्थी भी है। आज गणेश जी की भी पूजा की जाएगी। करवा चौथ के दिन सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन के लिए लगा हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज की भद्रा: दोपहर 02:22 बजे से रात्रि के 05:25 बजे तक।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: करवाचौथ, गणेश चतुर्थी व्रत, दशरथ चतुर्थी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 29 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी मृगसिरा नक्षत्र 28 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र परिघ योग 06 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग वृष में चंद्रमा 15 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट से शाम को 06 बजकर 52 मिनट तक है। आपको पूजा के लिए 01 घंटा 18 मिनट का समय है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगा। इस समय महिलाएं चंद्रमा की पूजा करेंगी और अर्घ्य देंगी। चंद्र का अस्त अगले दिन 05 नवंबर को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 05 नवंबर को तड़के 04 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 07 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज करवा चौथ के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 35 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर होगा।

आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी है। आज के दिन दशरथ चतुर्थी भी है। जो लोग करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगे, वे गणेश चतुर्थी का व्रत कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Next Story