धर्म-अध्यात्म

30 नवंबर का पंचांग: सोमवार को सप्तमी तिथि का संयोग, जानें राहुकाल से अभिजित मुहूर्त तक का समय

jantaserishta.com
29 Nov 2026 10:13 AM IST
30 नवंबर का पंचांग: सोमवार को सप्तमी तिथि का संयोग, जानें राहुकाल से अभिजित मुहूर्त तक का समय
x
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। दिन की शुरुआत से लेकर किसी शुभ काम, पूजा-पाठ, यात्रा या नए काम की शुरुआत करने तक पंचांग देखकर समय तय करने की परंपरा रही है। पंचांग के जरिए हमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी मिलती है। इसके अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल जैसे समय भी बताए जाते हैं। अगर आप 30 नवंबर को कोई खास काम करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिन का पंचांग और शुभ-अशुभ समय जान लीजिए।
पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर 2026 को सोमवार है। इस दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जो देर रात 12 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु इस दिन भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक कर सकते हैं।
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं, योग दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक इंद्र रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लगेगा। करण में दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक विष्टि करण रहेगा, इसके बाद बव करण का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।
अब बात करते हैं दिन के शुभ समय की। 30 नवंबर को सूर्योदय सुबह लगभग 6 बजकर 55 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट के आसपास होगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसे शुभ कार्यों के लिए अच्छा समय माना जाता है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
वहीं, दिन में कुछ ऐसे समय भी होते हैं, जिन्हें शुभ कामों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। सोमवार को राहुकाल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड का समय सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक है। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
इस दिन दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा। इसलिए मान्यता के अनुसार, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा जरूरी हो, तो पारंपरिक उपाय अपनाए जा सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story