धर्म-अध्यात्म

पंचांग: 25 नवंबर 2021

Subhi
25 Nov 2021 12:43 AM GMT
पंचांग: 25 नवंबर 2021
x
पंचांग

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 04, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 10, रवि-उल्सानी 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 नवंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र सायं 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 25 नवंबर 2021: सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 25 नवंबर 2021: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 25 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 01 बजकर 34 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग सुबह 06 बजकर 52 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक। रवि योग शाम 06 बजकर 50 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 नवंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल अगली सुबह 04 बजकर 52 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक।
आज के उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।


Next Story