धर्म-अध्यात्म

पंचांग: 23 नवंबर 2021

Subhi
23 Nov 2021 12:46 AM GMT
पंचांग: 23 नवंबर 2021
x
पंचांग

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 02, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 08, रवि – उल्सानी 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 नवंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – अंगारकी श्री गणेश व्रत।
सूर्योदय का समय 23 नवंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 नवंबर 2021 : शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 39 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 41 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।


Next Story