धर्म-अध्यात्म

पंचांग: 1 दिसंबर 2021

Subhi
1 Dec 2021 12:38 AM GMT
पंचांग: 1 दिसंबर 2021
x
पंचांग

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 10, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 16, रवि-उल्सानी 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 1 दिसंबर सन् 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र शाम 6 बजकर 47 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग रात्रि 8 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ।
कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 7 बजकर 45 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 1 दिसंबर : सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 दिसंबर : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 दिसंबर 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 दिसंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर में 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
आज के उपाय : आज गणेशजी की पूजा करें और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।



Next Story