धर्म-अध्यात्म

पंचांग: 14 नवंबर 2021

jantaserishta.com
14 Nov 2021 5:50 AM IST
पंचांग: 14 नवंबर 2021
x
पंचांग

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 23 शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल एकादशी रविवार विक्रम संवत 2078,। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 29, रवि उल्सानी 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 नवंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल हेमंत ऋतुः।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अगले दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त द्वादशी तिथि का आरंभ। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सायं 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। वणिज करण सायं 06 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : देवप्रबोधिनी एकादशी स्मार्त, हरिप्रबोधिनी एकादशी, नेहरू जयंती, चातुर्मास समाप्‍त।
सूर्योदय का समय 14 नवंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 28 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक। रवि योग सुबह में 6 बजकर 43 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम को 4 बजकर 21 मिनट से सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 नवंबर 2021 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा। भद्रा शाम को 6 बजकर 9 मिनट से सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक।
आज के उपाय : आज रविवार है। सूर्यदेव को सफेद चंदन और सफेद फूल लेकर जल चढ़ाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story