धर्म-अध्यात्म

बृहस्पति मार्गी होकर बनाने जा रहे हैं पंच महापुरुष राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Subhi
12 Oct 2022 5:39 AM GMT
बृहस्पति मार्गी होकर बनाने जा रहे हैं पंच महापुरुष राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय
x
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि परिवर्तित करता है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का अशुभ या शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि परिवर्तित करता है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का अशुभ या शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में है। वह 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। वहीं वक्री अवस्था से 24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति के मार्गी होने से पंच महापुरुष राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। आइए जानते है कि गुरु के मार्गी होने से किसे मिलेगा लाभ।

मेष राशि

इस राशि में बृहस्पति नौवें और 12 नें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।

मिथुन राशि

गुरु के मार्गी यानी सीधी चाल से चल रहे है। बता दें कि मिथुन राशि में बृहस्पति आठवें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। अगर नया कारोबार खोलने की सोच रहे हैं तो इस समय खोला जा सकता है। रुके हुए काम भी सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और प्रमोशन मिलने के भी आसार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना खुशियां लेकर आने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें सफल होंगे। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति चौथे और सातवें भाव के स्वामी है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल होगी। प्रमोशन मिलने के भी पूरे आसार है।

Next Story