धर्म-अध्यात्म

Palmistry: नाखूनों का सफेद निशान देता है ये संकेत

Sanjna Verma
22 July 2024 1:44 PM GMT
Palmistry: नाखूनों का सफेद निशान देता है ये संकेत
x
Samudra Shastra समुद्र शास्त्र: में हमारे शरीर पर मौजूद तिल, निशान या फिर नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान का काफी महत्व बताया गया है। नाखून के आकार से लेकर उन पर बनने वाले सफेद निशान शुभ और अशुभ फल को दर्शाते हैं। ये सफेद धब्बे कई बार हमारे जीवन में आने वाले बदलाव के बारे में भी बताते हैं। हालांकि चिकित्सा विज्ञान के अनसुार नाखूनों पर पड़ने वाले सफेद धब्बे खून की कमी को दर्शाते हैं लेकिन समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ये निशान रुपए-पैसे और करियर संबंधित चीजों के बारे में पूरी जानकारी
देते
हैं। तो आइए जानते हैं नाखूनों पर पड़ने वाले ये निशान का आपके जीवन पर क्या असर डालता है…
अंगूठे पर निशान का महत्व
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान पाया जाता है, वह खरीद-फरोख्त के Business में काफी तरक्की करता है। साथ ही जीवन में ऐसा कोई दोस्त मिलने वाला है, जिसको लेकर आप गंभीर रहेंगे। साथ ही कोई व्यक्ति आपको गिफ्ट देने के बारे में विचार कर रहा है।
तर्जनी उंगली पर निशान का महत्व
जिस व्यक्ति की तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली के नाखून पर सफेद निशान होता है, वह लाभप्रद माना जाता है। उस व्यक्ति को समाज में काफी सम्मान मिलता है और हर क्षेत्र में धन लाभ होता है। साथ ही बिजनस या नौकरी में प्रभुत्व भी बढ़ता है।
मध्यमा उंगली पर निशान का महत्व
जिस व्यक्ति की मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के नाखून पर सफेद धब्बा होता है, वह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को घूमने का काफी शौक होता है और वह यात्रा करके ही धन कमाता है। हालांकि आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। नौकरी व व्यवसाय संबंधित समस्या का भी अंत होता है।
कनिष्ठिका उंगली पर निशान का महत्व
अगर कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी उंगली के नाखून पर सफेद निशान होता है तो काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को व्यापार में काफी तरक्की मिलती है और विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी सफलता मिलती है। साथ ही आपको किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायी होगी।
अनामिका उंगली पर निशान का महत्व
जिस व्यक्ति के अनामिका यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली के नाखून पर अगर सफेद निशान होता है यह काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको समाज या सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त होना है। साथ ही यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने वाली है। अगर कोई पैसे की कमी है तो वह भी दूर होने वाली है।
काले-पीले और गुलाबी निशान का मतलब
Oceanography के अनुसार, जिस तरह सफेद निशान नाखूनों पर शुभ माना जाता है, उसी तरह काला निशान अशुभ होता है। वहीं नाखूनों पर पीला निशान बीमारियों को सूचित करता है। काले-पीले धब्बे असफलता और स्वास्थ्य की कमी को दर्शाते हैं। वही गुलाबी निशान सफलता बतलाता है और धार्मिक यात्रा का योग बनाता है।
Next Story