- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Palmistry : भाग्यशाली...
धर्म-अध्यात्म
Palmistry : भाग्यशाली होते है जिनकी हथेली पर होती हैं ये रेखाएं
Tara Tandi
15 Feb 2025 6:58 PM IST

x
Palmistry ज्योतिष न्यूज़ : हर किसी की हथेली पर कई तरह के निशान व आकृतियां बनी होती है जो बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं भविष्य का अनुमान लगाती है हथेली की इन रेखाओं से व्यक्ति करियर, कारोबार, धन दौलत आदि का पता लगा सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके हथेली पर होने से व्यक्ति भाग्यशाली कहलाता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हथेली पर बनने वाले निशान—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर अंग्रेजी के x यानी क्रोस का निशान बना हुआ है तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर यह निशान बना होता है उन्हें हमेशा ही भाग्य का साथ मिलता है। लेकिन अगर क्रोस का निशान गुरु पर्वत के नीचे मौजूद है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं होगा साथ ही इनका जीवन धन दौलत से भरपूर रहेगा।
इसके अलावा अगर किसी जातक की हथेली पर स्वास्तिक का शुभ चिह्न बना हुआ है तो इसे भी बेहद ही शुभ और सकारात्मक माना जा सकता है। यह निशान भाग्योदय होने का सूचक माना जाता है वही बुध, गुरु पर्वत के साथ अंगूठे के बीच में स्वास्तिक का निशान हो तो जातक दौलतमंद बना रहता है ऐसे लोगों को आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी एक हथेली पर या फिर दोनों हाथों को जोड़कर अगर मछली की आकृति बनती है तो इसे भी शुभ माना जाता है यह निशान बरकत को दर्शाता है। ऐसे जातक अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं और इन्हें धन संकट नहीं झेलना पड़ता है।
TagsPalmistry भाग्यशालीजिनकी हथेली रेखाएंPalmistry Luckywhose palm linesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





