धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा विज्ञान: हथेली की इन रेखाओं को मानते हैं अशुभ, जानें इन रेखाओ का रहस्य

Deepa Sahu
13 March 2021 3:16 AM GMT
हस्तरेखा विज्ञान:  हथेली की इन रेखाओं को मानते हैं अशुभ, जानें इन रेखाओ का रहस्य
x
जानते हैं इन अशुभ रेखाओं के बारे में

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हाथ की रेखाएं हमारे भविष्‍य की तस्‍वीर को बयां करती हैं, यह बात हम सभी लोग जानते हैं। हाथ में अगर शुभ रेखाएं होती हैं तो हमें शुभ फल प्राप्‍त होते हैं ओर अशुभ रेखाओं के होने पर हमें किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती और धन की तंगी रहती है। करियर में पीछे हो जाते हैं और दांपत्‍य जीवन में भी परेशानियां आने लगती हैं। क्‍या आप जानते हैं इन अशुभ रेखाओं के बारे में। आइए आपको बताते हैं क्‍या है इनकी पहचान…

भाग्‍य रेखा पर ऐसा होना
अगर आपके हाथ में भाग्‍य रेखा को शनि पर्वत पर आकर कई आड़ी रेखाएं काट रही हों तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्‍यक्ति को जीवन में अक्‍सर अफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे व्‍यक्ति को अपने जीवन में पैसों का भी बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। या तो बिजनस में उसकी पूंजी डूब सकती है या फिर नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इन आड़ी रेखाओं का दुष्‍प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि वह भाग्‍य रेखा को कितनी गहराई से काट रही हैं।
अंगूठे से शुरू हो ऐसी रेखा
अगर कोई रेखा अंगूठे के दूसरे पर्व से शुरू होकर शुक्र पर्वत से होते हुए जीवन रेखा तक पहुंचे तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत दुर्भाग्‍य का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में किसी करीबी की मौत देखनी पड़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने प्‍यार करने से वालों से किसी प्रकार का धोखा भी खाना पड़ सकता है।
अनामिका उंगली पर ऐसी रेखाओं का होना
अगर किसी के हाथ में अनामिका उंगली पर तीसरे पर्व के नीचे कई आड़ी रेखाएं हों तो ऐसे लोगों का दुर्भाग्‍य पीछा नहीं छोड़ता। ऐसे लोगों की साख को गहरा आघात पहुंचता है और धन के मामले में भी इन्‍हें भारी नुकसान होता है। यहां तक कि अगर किसी के हाथ में शुभ रेखाएं भी हैं तो भी यह वाली अशुभ रेखा होने पर बुरी किस्‍मत उसका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे लोगों की प्रसिद्धि धीरे-धीरे कम होती जाती है।
शनि की उंगली पर हो ऐसी रेखा
अगर किसी के हाथ में एक लंबी खड़ी रेखा अनामिका उंगली के पहले और दूसरे पर्व को काटे तो ऐसे लोगों को मूर्ख माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की बातों में आसानी से आ जाते हैं और अपनी इस कमी की वजह से इन्‍हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोगों का दूसरे लोग हमेशा ही फायदा उठाते हैं। ये कई बार अपने फैसले खुद नहीं ले पाते हैं।
शनि पर्वत की तरफ मस्तिष्‍क रेखा
अगर किसी के हाथ में मस्तिष्‍क रेखा शनि पर्वत के नीचे हृदय रेखा को काटे तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों की असमयिक मौत होने की आशंका रहती है या फिर ऐसे लोगों की सिर में चोट लगले से मौत भी हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग दिमागी तौर पर बेहद सनकी किस्‍म के होते हैं और कई बार ये खुद को ही नुकसान पहुंचाते हुए आत्‍महत्‍या तक का प्रयास कर डालते हैं।
शनि की उंगली पर हो ऐसा निशान
अगर किसी के हाथ में शनि की उंगली पर ग्रिल का निशान होता है तो यह बेहद ही अशुभ माना जाता है। अगर यह मध्‍यमा उंगली के दूसरे पर्व पर हो तो ऐसा होना कई बार प्रकार की बीमारियों का संकेत देता है। अगर आपके हाथ में ऐसी रेखाएं हों तो आपको थोड़ा सा संभल जाना चाहिए और बीच-बीच में चेकअप करवा लेना चाहिए। ऐसे निशान को हाथ में बेड लक के तौर पर देखा जाता है।


Next Story