धर्म-अध्यात्म

Palmistry व्यक्ति को धनवान बनाती है हथेली की ये रेखाएं

Tara Tandi
26 July 2024 11:46 AM IST
Palmistry व्यक्ति को धनवान बनाती है हथेली की ये रेखाएं
x
Palmistry ज्योतिष न्यूज़: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन में अहम स्थान होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ ऐसी भी रेखाएं होती है जो व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी जानकारी प्रदान करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं रेखाओं के बारे में बता रहे हैं तो
आइए जानते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हथेली खोलने पर बीच में गड्ढा हो रहा है तो ऐसा जातक भाग्यशाली माना जाता है इन लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है। इसे धन की कोठरी के नाम से जाना जाता है ये भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य रेखा से मिलकर बनती है इन तीनों रेखाओं से मिकर बनने वाले त्रिकोण को ही धन की कोठरी के नाम से जाना जाता है।
ऐसे जातक का भाग्य उदय होता है साथ ही उसे अपने जीवन में अकूत धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर हथेली में मस्तिष्क रेखा के साथ शनि और बुध पर्वत अच्छी स्थिति में हो तो ऐसे जातक अपनी सूझबूझ से खूब धन कमाते हैं इन लोगों को कारोबार में खूब सफलता हासिल होती है साथ ही ये कलात्मक कार्यों में बहुत सक्रिय होते हैं।
अगर किसी जातक की हथेली पर दो सूर्य रेखाएं बनती है तो वे बेहद ही शुभ मानी जाती हैं यह अत्यधिक धन और समृद्धि का संकेत देती है सूर्य रेखा जिसे कनक रेखा या अंगुष्ठिका रेखा भी कहा जाता है। इसे महत्वपूर्ण रेखा के नाम से जाना जाता है। ऐसे जातक को धन, सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान की प्राप्ति होती है।
Next Story