धर्म-अध्यात्म

Palmistry : आपके हथेली की रेखायें बताती हैं आपका दुर्भाग्य,जीवन में कब आएगा आपके दुःख सुख

Tara Tandi
23 Jun 2024 5:55 AM GMT
Palmistry : आपके हथेली की रेखायें बताती हैं आपका दुर्भाग्य,जीवन में कब आएगा आपके दुःख सुख
x
Palmistry हस्त रेखा :आपने देखा होगा कि ज्योतिषी कई तरह से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं। कई ज्योतिषी लोगों की कुंडली देखकर तो कुछ उनकी हस्तरेखा देखकर उनका भविष्य बताते हैं। इंसान की किस्मत उसकी हथेली की रेखाओं में छिपी होती है। इनमें कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के भाग्य को दर्शाती हैं तो कुछ रेखाएं उसके दुर्भाग्य के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जन्म से पहले ही इन रेखाओं का जाल बुना जाता है। हर व्यक्ति के हाथ में वो सभी रेखाएं होती हैं जो उसके
भाग्य के लिए जिम्मेदार होती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं जो अन्य रेखाओं को काटती हैं, वे बहुत अशुभ माने जाते हैं। ये गहरी और मोटी रेखाएं स्वास्थ्य या आत्मविश्वास के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। कहा जाता है कि इन रेखाओं के कारण व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसी रेखाओं के कारण व्यक्ति जीवन में उलझा रहता है। ऐसे लोग अधिकतर स्वस्थ महसूस नहीं करते हैं।
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान
जिन लोगों के हाथ में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है। इन्हें अशुभ माना जाता है. ऐसे लोगों को जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है। किसी भी मामले में उन्हें भारी सजा मिलने की संभावना है. इन लोगों का जीवन बहुत बुरी तरह समाप्त होता है। इसके अलावा यदि शनि पर्वत पर तारे जैसा निशान हो तो यह भयानक दुर्घटना, खतरनाक चोट और बीमारियों का संकेत माना जाता है।
विवाह रेखा का कई भागों में विभाजन
ज्योतिषियों का कहना है कि जिन लोगों की विवाह रेखा कई भागों में बंटी होती है उनका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता है। ऐसे लोगों का अपने पार्टनर के साथ हमेशा मतभेद रहता है और इससे अलगाव की नौबत भी आ सकती है। या फिर अलग-अलग शहरों में काम करने के कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं. जिसके कारण कई बार तलाक तक की नौबत आ जाती है।
हाथ की ये रेखाएं होती हैं शुभ
ज्योतिषियों के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा होती है उसका जीवन सुखी होता है। उनके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई चिंता या बाधा नहीं रहती है। इसे चिंता रेखा, अशांति रेखा और तनाव रेखा भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत मंगल पर्वत के नीचे से होती है, लेकिन ये रेखाएं हर किसी के हाथ में नहीं होती हैं। हाथ के अंगूठे के निचले भाग से प्रारंभ होकर जीवन रेखा की ओर जाने वाली रेखाओं को चिंता रेखा कहा जाता है। ये रेखाएं बहुत शुभ होती हैं और परेशानियां नहीं देतीं।
Next Story