धर्म-अध्यात्म

Palmistry: हाथ में सूर्य पर्वत बताता है जीवन से जुडी रही की बात

Sanjna Verma
22 July 2024 1:12 PM GMT
Palmistry: हाथ में सूर्य पर्वत बताता है जीवन से जुडी रही की बात
x
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और पर्वत के बारे में सभी जानकारी दी गई हैं। हथेली में कुछ शुभ और अशुभ निशान होते हैं जो व्यक्ति को ऊंचाइयों की ओर ले जाते हैं। साथ ही कुछ निशान दुर्भाग्य को भी दर्शाते हैं। रेखाओं के अलावा हमारे हाथों पर विभिन्न तरीके के पर्वत भी बने हुए हैं। ये पर्वत ग्रहों के नाम से जाने जाते हैं। सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, बुध पर्वत, और गुरु पर्वत। तो आइए आज जानते हैं सूर्य पर्वत के बारे में। आगे बढ़ने से पहले बता दें कि सूर्य पर्वत की स्थिति मजबूत होने पर जातक को शुभ फल मिलता है।
– अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा मजबूत होती है तो व्यक्ति को नौकरी पेशा मामलों में आसानी से उच्च पद प्राप्त होता है। हालांकि, वह स्थाई रूप से टिक नहीं पाते। साथ ही इन राशि के लोगों में परिस्थितियों को साहसपूर्वक सामना करने का जज्बा होता है। ऐसे लोग किसी भी तरह की परिस्थिति में हार नहीं मानतें।
– हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सूर्य पर्वत का झुकाव शनि पर्वत की तरफ होता है वह थोड़े स्वार्थी और छोटे मोटे अपराध में रूचि लेने वाले होते हैं। हालांकि, जिन लोगों के
Sun Mountain
का झुकाव बुध पर्वत की तरफ होता है वह ज्योतिष के ज्ञानी , वक्ता, लेखक, राजनीति के क्षेत्र में दखल रखने वाले और कला के क्षेत्र में आय कमाने वाले होते हैं।
– जिन लोगों का सूर्य पर्वत दबा हुआ होते हैं। वह अपने जीवन को भार की तरह ढोते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में चमक दमक कम होती हैं। ऐसे लोगों की दिनचर्या में सिर्फ कमाना खाना और सोना ही शामिल होता है। साथ ही इस प्रकार के जातक मंद बुद्धि भी होते हैं।
– अगर इस क्षेत्र पर त्रिभुज का चिन्ह होता है तो जातक अपनी कलाओं के माध्यम से धन अर्जित करेगा। वहीं, अगर इस क्षेत्र में द्वीप का चिन्ह हो तो ये शुभ नहीं माना जाता। हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसे लोग षड्यंत्र का शिकार होकर पद प्रतिष्ठा से हाथ धोना पड़ता है। वहीं, क्रॉस का चिन्ह जातक को असफलता देता है।
Next Story