धर्म-अध्यात्म

Palmistry: जानें क्या कहती है छोटी जीवन रेखा

Sanjna Verma
22 July 2024 1:33 PM GMT
Palmistry: जानें क्या कहती है छोटी जीवन रेखा
x
समुद्र शास्त्र Oceanography: समुद्रशास्त्र के अनुसार, आपके हाथ की रेखाएं आपके जीवन से जुड़ी भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़े हर राज को खोल देती हैं। हथेली की ये रेखा बताती हैं कि आपको पैसा, सुख व शांति और नाम मिलेगा या नहीं। इन्ही रेखाओं में एक है जीवन रेखा। जीवन रेखा का सबसे ज्यादा महत्व
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर जीवन रेखा छोटी है तो उसकी उम्र भी कम है लेकिन ऐसा नहीं है। छोटी जीवन रेखा वाले भी बिना किसी शारीरिक कष्ट के सौ साल तक जीवित रह सकते हैं। जिन लोगों की जीवन रेखा बिल्कुल साफ और लंबी कलाई (मणिबंद) तक जाती है, उन लोगों को भी
अकाल
मृत्यु का भय रहता है।
बहुत मेहनती होते हैं ऐसे लोग
अगर किसी की जीवन रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ होती है तो ऐसे व्यक्ति बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। इनमें अहंकार की भावना बहुत होती है। वहीं अगर जीवन रेखा अंगूठे की जड़ से शुरू होती है तो ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं।
इनको नहीं होती हैं आर्थिक परेशानियां
किसी की हथेली पर जीवनरेखा से अगर छोटी-छोटी रेखाएं ऊपर की ओर जा रही हैं तो आपको अपने Workspace
में मेहनत से ज्यादा लाभ मिलता है। आपको अपने व्यवसाय में आर्थिक परेशानियां नहीं होती हैं।
एकांत में रहना ज्यादा करते हैं पसंद
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा शनि पर्वत के नीचे आकर खंडित हो जाती है तो ऐसे व्यक्ति को किसी हथियार से चोट लगने का खतरा हो सकता है। ऐसे लोग अपने आप में रहते हैं, इनके ज्यादा मित्र नहीं बनते हैं। यह लोग एकांत में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
परिवार की चिंता में रहते हैं ऐसे लोग
अगर जीवनरेखा को निम्‍न मंगल से कुछ रेखाएं आकर काट देती हैं तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को हमेशा अपने परिवार की चिंता बनी रहती है। वह अपने परिवार के लिए कुछ करने को तैयार रहता है।
ना दें ऐसे व्यक्ति किसी को भी उधार
जीवनरेखा पर अगर यव का चिह्न हो तो यह शुभ संकेत नही हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई तरह के कष्ट देखने को मिलते हैं। वहीं अगर यव चिह्न अगर Lifeline से अंदर की ओर आ रही है तो इसका संकेत है कि आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा भी डूब सकता है।
आर्थिक मामलों में होती है इनको समस्या
अगर आपकी जीवन रेखा कई जगह कटी हुई है तो यह आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कई बार आर्थिक मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इनको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती हैं, जिसके कारण यह कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं।
Next Story